‘सांसद चौधरी के स्टिंग पर चुप क्यों हैं कैप्टन, जाखड़’
जालंधर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ पर सियासी हमला बोला है। कालिया ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ कभी भी भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को कटघड़े में खड़ा करने में छोटा अवसर भी नहीं छोड़ते। अब जालंधर से कांग्रेस के सांसद चौधरी संतोख सिंह पर एक इलेक्ट्रानिक मीडिया चैनल की ओर से किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद ोनों चुप क्यों है ? कालिया ने कैप्टन और जाखड़ को इस मुद्दे पर अपना ठोस बयान देते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चौधरी संतोख सिंह को जालंधर लोकसभा में फिर से उमीदवार बनाने पर भी दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया है।