फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में फीस वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरे परिजन, 2 घंटे जाम रखा पठानकोट-सुजानपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरे परिजन
विज्ञापन

दो घंटे जाम रखा पठानकोट-सुजानपुर मार्ग, कोर्ट जाने की चेतावनी दी
डायरेक्टर ने दिया कल बैठक कर समस्या के निदान का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिले के एक कान्वेंट स्कूल में फीस और अन्य फंड में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में बच्चों के परिजनों ने स्कूल के सामने सुजानपुर-पठानकोट रोड पर दो घंटे जाम लगाकर नारेबाजी की।
बच्चों के परिजन सतीश कुमार, आत्मा राम, विकास चोपड़ा, राजेश कुमार, वरिन्द्र कुमार, गीतू, शिल्पा, निपुण महाजन ने बताया कि आईसीएससी बोर्ड के स्कूलों की फीस की अपेक्षा इस स्कूल की फीस बहुत अधिक है। स्कूल में 3000 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से हर बच्चे से हर तीन महीने बाद फीस के साथ-साथ बिजली बिल, बिल्डिंग मेंटेनेंस, जनरेटर, स्मार्ट क्लास और लैब के फंड के नाम पर हजारों रुपये लिए जा रहे हैं। एडमीशन फीस अलग से वसूल की जाती है। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल मैनेजमेंट की ओर से परिजनों को कहा जा रहा है कि जिन बसों में वह अपने बच्चों को स्कूल में भेज रहे हैं उसमें कैमरे लगे होने चाहिए। जिस बस में छात्रा स्कूल में आ-जा रही है उस बस में महिला कंडक्टर होनी चाहिए उसकी भी जिम्मेदारी बच्चों के परिजनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कोशिश की लेकिन परिजन शांत नहीं हुए। दो घंटे बाद उन्होंने निर्णय लिया कि एक बार जिला प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। यदि उन्होंने भी समस्या का समाधान नहीं किया तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। वहीं स्कूल के डायरेक्टर फादर जॉर्ज का कहना है कि 13 फरवरी को फिर अभिभावकों से साथ बैठक कर इस समस्या का हल निकालेंगे। समस्या हल न हुई तो यह मामला मैनेजमेंट कमेटी जालंधर के समक्ष उठाया जाएगा।

फोटो:-2-सड़क पर बैठ नारेबाजी करते छात्रों के परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें