फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का पुतला फूंक लगाए मोदी गो बैक के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट पीएम रैली
विज्ञापन


पुतला फूंक लगाए मोदी गो बैक के नारे
मुक्तसर। दिहाती मजदूर सभा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलोट में आने का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। दिहाती मजदूर सभा तथा संविधान बचाओ मंच द्वारा संयुक्त रूप से मिनी सचिवालय के सामने भारी रोष मार्च किया गया। साथ ही मोदी गो बैक के नारे लगाए गए तथा पंजाब में मोदी के आने का भारी विरोध किया गया। रोष मार्च को संबोधन करते हुए जगजीत सिंह जस्सेआना, हरजीत सिंह मदरसा, अशेक कुमार महिंदरा, हरबंस सिंह, सतपाल, मदन सिंह, ज्ञान सिंह पांधी वक्ताओं द्वारा कहा कि भारत में अनुसूचित जाती के लोगों पर आए दिन अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। मोदी सरकार ने एससीएसटी एक्ट को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर एससीएसटी एक्ट को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, विद्यार्थियों का वजीफा तुरंत लागू करवाया जाए, पांच पांच मरले के प्लाट तुरंत दिए जाने सहित अन्य मांगों को जल्द हल नहीं किया तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके कर्म मदरसा, संतोख सिंह, राजू सिंह, नरिंदरपाल खिच्ची, आरके मोरिया, पवन कुमार, रोहित, अमर सिंह मौड़ कुलवंत सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें