फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से जला घर का सारा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में आग लगने से जला घर का सारा सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बुधवार सुबह बस्ती नौ के अधीन आते शाह कुली मोहल्ला के एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, अलमारी में पड़ा सामान व सोने के गहने जल गए। मामले के अनुसार सुबह 4 बजे के करीब लोगों ने एक विस्फोट जैसी आवाज सुनी। लोगों ने घर से बाहर निकल कर देखा तो सीमा रानी पत्नी जीतराम मकान नंबर 108 के घर में आग लगी हुई थी। आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया लेकिन तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। इस बारे में सीमा देवी ने कहा कि वह रात को अपनी बेटी के घर में थी। जब उसे आग के बारे में पता चला तो वह अपने घर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें