फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल डिविजन की नर्सरी वीरान, फ्लॉवर शो कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल डिविजन की नर्सरी वीरान, फ्लॉवर शो कल
विज्ञापन

कबाड़ के सामान का भी लगा है अंबार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
नार्दन रेलवे के विभिन्न डिविजनों का फ्लॉवर शो फिरोजपुर मंडल रेलवे के शहर स्थित रेलवे स्टेडियम में 10 मार्च को होगा। इसका उद्घाटन उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे करेंगे। इस दौरान उत्तर रेलवे के पांचों मंडलों की नर्सरी भाग लेंगी।
शो में अव्वल आने के लिए फिरोजपुर मंडल रेलवे के अधिकारी फाइलों में दिन-रात एक किए हुए है। कभी विभिन्न तरह के फूलों और पौधों से गुलजार रहने वाली नर्सरी वीरान पड़ी हुई है। यहां पर कबाड़ के सामानों का अंबार लगा हुआ है। नर्सरी की हालत देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे सालों से कभी यहां पर सफाई ही नहीं की गई हो। शो के दिन सुंदर फूल व विभिन्न किस्म के पौधे कहां से लाए जाएंगे। इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन

उधर, नर्सरी में बैठे तीन रेलवे कर्मियों ने बताया कि यहां पर एक भी माली नहीं है, वह लोग तो दूसरे विभागों में कार्य करते हं, यहां टाइम पास करने बैठे हैं, एक महिला यहां कुछेक पौधों की देखरेख कर रही थी। ऐसे में पूछे जाने पर उक्त लोगों ने बताया कि फ्लॉवर शो के लिए बाजार की नर्सरियों और अफसरों के घरों में लगे फूलों के गमलों को लाया जाएगा।
विज्ञापन


घरों से फूल लाकर रखेंगे फ्लावर शो में : एडीआरएम
एडीआरएम नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि 10 मार्च को फ्लॉवर शो हो रहा है। इसमें अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर डिविजन भाग ले रहे हैं। वर्मा ने कहा कि फिरोजपुर की नर्सरी की हालत दयनीय है तो क्या हुआ फूल तो लोगों के घरों में लगे हैं, वही फूल फ्लावर शो में रखे जाएंगे।

फोटो संख्या-08एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--फिरोजपुर रेल मंडल की नर्सरी जो वीरान पड़ी है और नर्सरी मे कबाड़ का सामान पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें