फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी सप्लाई की बहाली को लेकर नेशनल हाईवे पर रोष धरना बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर रोष धरना बरकरार
विज्ञापन

पानी सप्लाई की बहाली को लेकर 8वें दिन सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
बाजाखाना (फरीदकोट)।
अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित गांव वाडा भाईका में मांगों को लेकर ग्रामीणों का रोष धरना शनिवार को 8वें दिन भी जारी रहा। इस धरने की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां,सिद्धपुर, पंजाब खेत मजदूर यूनियन कर रही है। शनिवार के रोष धरने के दौरान ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

इंकबाली नौजवान विद्यार्थी मंच के नेता गुरजिंदर ने कहा लिोग अपनी जायज मांग के लिए पिछले 8 दिनों से दिन रात धरना दे रहे है और प्रशासनिक अधिकारी सो रहे है। ग्रामीणों की मांग है कि फोरलेन बनाते समय गिराए गए गांव के बस स्टैंड व रजबाहे का दोबारा निर्माण करवाया जाए। रजबाहे तोड़े जाने की वजह से गांव में पीने की पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इस मौके पर नछतर सिंह रण सिंह वाला,मोहना सिंह वाडा भाईका,लखविंदर सिंह,धनवंत सिंह,लखविंदर सिंह,बलजिंदर सिंह,गुरलाल सिंह,गुरप्रीत सिंह,परमजीत कौर,पाली कौर,गुरमेल कौर,हेमंत कौर आदि ने भी विचार रखे। शुक्रवार को एसडीएम जैतो डॉ. मनदीप कौर ने मौके पर पहुंचकर धरनाकारियों को मनाने का प्रयास किया था। ग्रामीण अपनी मांग पूरा होने पर धरना उठाने पर अड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें