फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

कन्या महाविद्यालय में सुकृति द रिटेल लैब का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों व कॉलेज स्टाफ को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कॉलेज पहुंचने पर उनका स्वागत चंद्रमोहन, अध्यक्ष आर्य शिक्षा मंडल व प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने किया। इस दौरान उन्होंने सुकृति द रिटेल लैब का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को केंद्र सरकार और विशेष रूप से उनके मंत्रालय की ओर से बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान के लिए शुरू की योजनाओं के बार में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनधन योजना से आम आदमी का सम्मान बढ़ा है। इसके अलावा उज्जवला योजना और मुद्रा योजना से महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों से लाखों महिलाओं को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेंटर, महिला पुलिस वालंटियर्स एवं विभिन्न मोबाइल ऐप की शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्किल डेवलपमेंट से संबंधित प्रशिक्षण ही नहीं अपितु राष्ट्रीय महिला कोष की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। इससे वह स्वावलंबी होने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण एवं उसकी आर्थिक प्रगति में भी सहयोग दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें