मोगा में निकाली कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली
मोगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला युवा भाजपा प्रधान राहुल गर्ग के नेतृत्व में विशाल ऐतिहासिक कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसमें पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज मोगा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट), जिला भाजपा प्रधान विनय शर्मा, महामंत्री भाजपा बोहड़ सिंह, रमेश गुलाटी, अनिल घई और सतनाम सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर सरीन ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को इस विशाल सफल रैली की बधाई दी और कहा कि देश में इस बार लोकसभा चुनाव परिवारवाद, सच-झूठ, ईमानदार-भ्रष्टाचार, धर्म-अधर्म, झूठे वायदे एवं देश को तोड़ने एवं जोड़ अखंड कर विकास कार्य करने वाली विचारधारा वाले नेताओं के बीच है। इस मौके पर राजन सूद, पुनीत काठपाल और साहिल मित्तल उपस्थित थे।
फोटो-02मोग13 (शहर के मेन बाजार में मोटरसाइकिल रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता)