फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने शहर में निकाली कमल संदेश बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन प्रोग्राम इंचार्ज-कम-जिला महासचिव संजू महाजन की अध्यक्षता में किया गया। रैली का उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ वायु सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।
विज्ञापन

रैली में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिपांशु घई और मेयर अनिल वासुदेवा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रोग्राम इंचार्ज संजू महाजन ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली कबाड़ धर्मशाला से होते हुए गुरदासपुर रोड, वाल्मीकि चौक, गांधी चौक, डाकखाना चौक, गाड़ी अहाता चौक, डल्हौजी रोड से रामलीला ग्राउंड में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल प्रधान भंवरशील, प्रदेश उपाध्यक्ष मंदीप अरोड़ा, सोशल मीडिया इंचार्ज सन्नी सरोच, जिला महामंत्री विनोद धीमान, मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रोहित पूरी, हिमांशु घई, विनोद धीमान और पारस कश्यप राजपूत उपस्थित थे।
विज्ञापन





फोटो:-5-बाइक रैली में शामिल भाजयुमो पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें