बिजली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
राजनीतिक दबाव में बदलियां करवाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सिटी डिवीजन पठानकोट के बिजली कर्मचारियों ने शहरी मंडल सचिव युवराज और देहाती मंडल प्रधान राम सिंह के नेतृत्व में गेट रैली निकाली।
सचिव ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड में बिजली कर्मचारियों की गठित टीएसयू के फैसले के मुताबिक पूरे राज्य के उपमंडलों में बठिंडा जोन के सचिव के राजनीतिक आधार पर किए गए तबादले और बोर्ड मैनेजमेंट की ओर से मानी गई मांगों को लागू न करने को लेकर रोष रैलियां निकाली जा रही हैं। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए नारेबाजी कर सरकार और मैनेजमेंट की नीतियों के प्रति रोष प्रकट किया।
युवराज और राम सिंह ने कहा कि लंबे समय से मैनेजमेंट मानी हुई मांगों को लागू नहीं कर रहा है। बठिंडा जोन के सचिव का भी राजनीतिक आधार पर तबादला कर दिया गया। पंजाब सरकार ठेकेदारी सिस्टम बंद करके कार्य विभाग से करवाए जाएं, खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए, ग्रेड-पे जारी किया जाए, छठे-पे कमिशन की रिपोर्ट जल्दी ही जारी करके लागू की जाए, तरस के आधार पर नौकरियां जारी की जाए, 23 वर्षों का स्केल बिना शर्त से जारी किया जाए, आईटीआई लाइनमैनों की प्रमोशन 28-29 वर्ष बाद हो रही है उसमें तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो वह अपने संघर्ष को कड़ा रूप देंगे। मौके पर उत्तरी मंडल प्रधान अश्वनी कुमार, दक्षिण मंडल प्रधान रमन कुमार, बलविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, सोमनाथ, धर्मपाल, चंदर, नरिन्द्र सिंह उपस्थित थे।
फोटो:-4-नारेबाजी करते सिटी डिविजन पठानकोट के बिजली कर्मचारी।