छह माह से अमेरिका में फंसा कपूरथला का युवक
रिटायर्ड नायक को अवैध ढंग से बेटे को विदेश भेजने पड़ा महंगा
मानव तस्करों ने 46.30 लाख ऐंठें, कांग्रेसी नेता के बेटे व एक महिला समेत पांच पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मैक्सिको के रास्ते दीवार फांद कर अवैध ढंग से अमेरिका में घुसने के चक्कर में कपूरथला का युवक तरलोक सिंह अमेरिकन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छह माह से युवक अमेरिकन कैंप में फंसा हुआ है, जहां पर उसे 23 हजार अमेरिका डॉलर का जुर्माना भी हुआ है। फर्जी ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंसकर अवैध ढंग से बेटे को अमेरिका भेजने के चक्कर में सेना से रिटायर्ड नायक सुखदेव सिंह निवासी गांव दयालपुर को महंगा पड़ गया है। मानव तस्करों ने उसकी जमीन जायदाद व जमा पूंजी समेत 46.33 लाख रुपये हड़प लिए। थाना सुभानपुर की पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेसी नेता स्टीफन काला के बेटे जस, सोढी, कुलविंदर सिंह, गग्गू और कुलविंदर सिंह की भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इनमें से सोढी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार हैं। आरोपियों में पीड़ित का रिश्तेदार भी शामिल है।