फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में नशे से एक और नौजवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममदोट में नशे से एक और ने दम तोड़ा
विज्ञापन

आरोप-गांव में कई दोधी बेच रहे हैं नशा
सुरजीत ने नशे की खातिर बेच दिया घर का सारा सामान
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना ममदोट के अंतर्गत गांव वलीया कंदवाली (गांव खाईफेमीकी से तीन किलोमीटर दूर) सुरजीत कुमार (40) की नशे से मौत हो गई। वह कई सालों से नशा कर रहा था। तबीयत खराब होने पर उसे रविवार को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसी रात उसने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर में नशे से अब तक दस नौजवानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि सुरजीत नशे का आदी था और कई सालों से नशा कर रहा था। अचानक सुरजीत की तबीयत खराब हो गई। उसे फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव में दूध बेचने वाले कई दोधी ही गांव के नशेड़ियों को नशा बेचते हैं। सुरजीत को भी दोधी नशा देकर जाता था। दोधियों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। नशे के खातिर सुरजीत ने घर के बर्तन और सामान तक बेच दिए थे। घर में कोई कीमती सामान नहीं बचा था। सुरजीत की एक बेटी और एक बेटा है। मृतक सुरजीत की पत्नी रजवंत कौर ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता के साथ नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें