फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैहरा व बैंस बोले कपूरथला में नशे के शिकार युवतियों ने खोली पुलिस अधिकारियों की पोल, हाईकोर्ट के मौजूदा जज से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


पीड़िता बोली-डीएसपी ने कर दिया था गर्भवती, नशे के कारण हुआ गर्भपात
आप नेता खैरा और बैंस ने युवती के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कपूरथला में नशा देकर रेप के मामले में हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। आम आदमी पार्टी के विधायक और विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा और लुधियाना से विधायक सिमरजीत बैंस ने कपूरथला में नशा मुक्ति केंद्र गई युवती के साथ वीरवार को जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान युवती ने खैरा व बैंस के सामने कहा कि उसे डीएसपी अपने घर ले जाकर नशा देता था और फिर शारीरिक संबंध बनाता था। इस कारण वह गर्भवती हो गई, लेकिन नशे की डोज के कारण उसका गर्भपात हो गया था।
इस दौरान आप नेता सुखपाल खैरा और सिमरजीत बैंस ने कहा कि कपूरथला के नशा छुड़ाओ केंद्र में उपचाराधीन लड़कियों ने डीएसपी व एसएचओ पर नशे की लत लगाकर उनका शारीरिक शोषण करने की जांच सिटिंग जज से कराई जाए। मौके पर उनके साथ मौजूद पीड़िता ने कहा कि उसे डीएसपी ने उसे नशे की लत लगाई फिर बाकायदा अपने घर बुलाकर कई बार रेप किया। वह उसके साथ लगातार यह करतूत करता रहा, जिस कारण वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन नशे की अधिक डोज के कारण उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की निष्पक्ष जांच हो : खैरा
खैरा व बैंस ने कहा कि नशे से हो रही मौतों ने पंजाब में ड्रग्स की तस्वीर साफ कर दी है। पंजाब में नशे की तस्करी में इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से लगातार पुलिस अधिकारी नशे के मामले में कटघरे में है। डीजीपी स्तर के अधिकारी को हाईकोेर्ट में जाकर शपथ पत्र देना पड़ा और उन केसों की जांच को दबा दिया गया। कपूरथला में युवतियों ने डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों व इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के खिलाफ नशा देकर रेप करने के जो आरोप लगाए हैं, वह उसी कड़ी का नतीजा है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें