फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की तरह पंजाब में भी परीक्षाओं में नहीं होने देंगे नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल के खिलाफ जागरूकता रैली
विज्ञापन

तलाशी के बाद परीक्षा सेंटर में प्रवेश करेंगे विद्यार्थी: डीईओ
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
उत्तर प्रदेश (यूपी) की तरह बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं में नकल को रोकने केलिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) व मालवा खालसा स्कूल में नकल रोकने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों के हाथ में बैनर थे नकल छडो, कोहड़ कडो के बैनर थे।
डीईओ (सेकेंडरी) नेक सिंह ने बताया कि नकल रोकने के लिए अभी से निजी, सरकारी व एडेड स्कूलों में प्रार्थना के वक्त विद्यार्थियों और शिक्षकों को शपथ दिलाई जा रही है कि नकल रोकेंगे और नकल करने नहीं देंगे। नकल के कारण शिक्षा के स्तर गिरता जा रहा है। नकल करके बच्चे पास तो हो जाते हैं लेकिन किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं। डीईओ ने बताया कि स्कूलों में नकल रोकने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। इस मौके पर लखविंदर सिंह, गुरइंदर सिंह बराड़, संदीप कंबोज व हरकिरन कौर हाजिर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल के लिए माचिस साइज में गाइड
छावनी में कुछेक फोटो स्टेट वाले दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में विद्यार्थियों के लिए नकल करवाने के लिए माचिस साइज में गाइड तैयार कर रहे हैं। कई फोटो स्टेट वालों ने विभिन्न विषय की गाइड फोटो स्टेट मशीन से तैयार की है, जिसे छिपाना भी बहुत आसान है। इस संबंधी डीईओ नेक सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों की भी धरपकड़ करेंगे और परीक्षा सेंटर में पूरी तलाशी लेने के बाद विद्यार्थियों को सेंटर में प्रवेश होने देंगे। सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे, फुटेज में जो नकल करता हुआ पकड़ा गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें