फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में हेरोइन और नशीली गोलियों समेत 18 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हेरोइन व बड़ी संख्या में नशीली गोलियों के साथ दो महिलाओं समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने रविवार को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह वासी फत्तू वाला को चर्च रोड के पास हेरोइन बेचते हुए काबू किया। उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने गांव आसिफ वाला के पास से आरोपी राज पाल वासी हामद वाला हिठाड़ व जदीप सिंह वासी सुधारा को छह ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा।
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने महिला रानी वासी बेर साहिब गुरुद्वारा गुरुहरसहाए को चौक कोहर सिंह वाला के पास से 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना ममदोट पुलिस ने गांव जोधपुर से बलविंदर सिंह वासी गांव लक्खा सिंह वाला को 14 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। थाना मक्खू पुलिस ने महिला प्रीतो वासी मंझ वाला को 20 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। मक्खू पुलिस ने संपूर्ण व सुरेंद्र सिंह को मोड़ कस्सू वाला के पास दो किलो चूरापोस्त समेत काबू किया है।
विज्ञापन

वहीं गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी रमेश वासी गुरुहरसहाए को रेलवे पार्क के पास पांच सौ नशीली गोलियों के साथ दबोचा है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी आकाश वासी इंद्रा कालोनी को चुंगी नंबर-सात से 480 नशीली गोलियां, जीरा सिटी पुलिस ने सन्नी सिंह वासी बस्ती माछियां को शाह वाला रोड से सौ नशीली गोलियां, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी तेजा सिंह को पतली रोड टी-प्वाइंट से दो सौ नशीली गोलियाें, गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह व लखविंदर सिंह वासी मोठा वाला को विश्वकर्मा चौक से छह सौ नशीली गोलियाें, थाना सदर फिरोजपुर ने मनप्रीत सिंह वासी सैदा वाला को बस्ती निजामद्दी से तीन सौ नशीली गोलियाें, थाना कुलगढ़ी ने सोनू वासी बजीदपुर को दो नशीली गोलियाें और थाना सदर फिरोजपुर ने पीपल सिंह वासी छांगा खुर्द ममदोट को 1500 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें