फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 18.70 लाख ठगे, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। थाना कोतवाली पुलिस ने पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 18.70 लाख की ठगी करने के मामले में चार लोगों को नामजद किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी अबोहर के गांव पत्तरे निवासी गुरमेज सिंह, बलजीत सिंह, बिट्टू और मुुक्तसर निवासी रूपिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में इन दिनों जर्मन कालोनी में रहने वाले गांव किलानौ निवासी अमनप्रीत अरोड़ा ने बताया कि गुरमेज सिंह व उसके तीन साथियों बलजीत सिंह, बिट्टू व रूपिंदर सिंह ने उसे पैसे दोगुना करने का झांसा देकर उससे 18 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें