फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

390 सरपंच पदों पर 1147 प्रत्याशी आमने-सामने, 2.95 वोटर करेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
घरोटा में पंचों-सरपंचों के 44 नामांकन रद्द
विज्ञापन

390 सरपंच पदों पर 1147 प्रत्याशी आमने-सामने, 2.95 वोटर करेंगे फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिले के छह ब्लॉकों की 422 पंचायतों के लिए 390 सरपंच पद के लिए 1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 2444 वार्डों के लिए 4602 पंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सरपंच पद के लिए भरे गए कुल 1860 नामांकनों में से 51 नामांकन रद्द हो चुके हैं, वहीं 662 नामांकन वापस ले लिए गए हैं। जिसके बाद 1147 प्रत्याशी ही मैदान में उतर सके हैं। इसके अलावा पंचायत मेंबर के लिए प्राप्त हुए कुल 5137 नामांकनों में 69 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं, जबकि 466 नामांकन वापस ले लिए गए हैं। जिसके बाद 4602 प्रत्याशी ही मैदान में उतर सकें हैं। बता दें कि 422 पंचायतों में 32 गांवों के सरपंचों को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया जा चुका है। रविवार को जिला के 2,95,152 वोटर इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जानकारी के अनुसार सरपंच पद के लिए जिले के ब्लाक पठानकोट में कुल 241 नामांकन मिले थे, जिसमें से 18 रद्द हो गए जबकि 87 नामांकन वापस ले लिए गए। इसके बाद 136 नामांकन ही पास हो सके। ब्लाक सुजानपुर में कुल 359 नामांकन मिले थे, जिसमें से 10 रद्द हो गए। जबकि 139 नामांकन वापस ले लिए गए। इसके बाद 210 नामांकन ही पास हो सके। ब्लाक धारकलां में कुल 341 नामांकन मिले थे जिसमें से 1 रद्द हो गया जबकि 110 नामांकन वापिस ले लिए गए। इसके बाद 230 नामांकन ही पास हो सके। ब्लाक घरोटा में कुल 408 नामांकन मिले थे जिसमें से 13 रदद हो गए जबकि 160 नामांकन वापिस ले लिए गए। इसके बाद 235 नामांकन ही पास हो सके। ब्लाक नरोट जैमल सिंह में कुल 387 नामांकन मिले थे जिसमें से 9 रद्द हो गए जबकि 131 नामांकन वापिस ले लिए गए। इसके बाद 247 नामांकन ही पास हो सके। ब्लाक बमियाल में कुल 124 नामांकन मिले थे जिसमें से कोई भी रद्द नहीं हुआ जबकि 35 नामांकन वापिस ले लिए गए। इसके बाद 89 नामांकन ही पास हो सके। इसी प्रकार पंचायत मेंबरों के लिए ब्लाक पठानकोट में कुल 609 नामांकन मिले थे जिसमें से 12 रद्द हो गए जबकि 56 नामांकन वापिस ले लिए गए। इसके बाद 541 नामांकन ही पास हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें