फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन में सुरों की बही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन में सुरों की बही गंगा
विज्ञापन

तबला वादन, ठुमरी गायन और सारंगी की जुगलबंदी ने जीता श्रोताओं का मन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। 143वें श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन सुरों की ऐसी गंगा बही की हर कोई दीवाना हो गया। दूसरे दिन तबला वादन, ठुमरी गायन और सारंगी की जुगलबंदी ने श्रोताओं का मन ही जीत लिया। तीन दिवसीय इस संगीत सम्मेलन का आयोजन सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में किया गया हैं। शनिवार दोपहर को पहले डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फिर महर्षि वेदव्यास गुरुकुल विद्यापीठ के स्टूडेंट्स द्वारा सरस्वती वंदना और एलकेसी वुमन की छात्राओं ने हरिवल्लभ वंदना पेश की। इसके बाद सरजीत सिंह ने तबला वादन से सबका मन मोह लिया। अरूल सेठ ने ठुमरी गायन की प्रस्तुति दी। शामिंदर पाल सिंह और सतविंदर पाल सिंह की सारंगी पर जुगलबंदी बेहद पसंद की गई। इसके बाद कुमार गौरव कोहली की वोकल परफार्मैंस, डॉ. वी बालाजी और बी. अनंथ रमन की वायोलिन पर जुगलबंदी, सलोचनो बृहस्पति की वोकल प्रस्तुति, पंडित विश्व मोहन भट्ट और पंडित सलिल भट्ट की मोहनवीणा पर जुगलबंदी और महालक्ष्मी शिनॉय की वोकल प्रस्तुति ने सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार को संगीत सम्मेलन का फूलों की वर्षा के साथ समापन होगा। इस अवसर पर श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा की प्रधान पूर्णिमा बेरी, महासचिव दीपक बाली, कैशियर राकेश दादा, ब्यास कल्याण सिंह, डायरेक्टर एसएस अजिमल, नीलम सीन, नितिन कपूर, तरूण शर्मा, अरूण मिश्रा, गुरमीत सिंह, प्रो. कुलविंदर दीप कौर, संगत राम मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें