फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली करेगी तीन कमाल, खाद-रोजगार और पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली से नदीप कंपोस्ट खाद बनाने की शुरुआत
विज्ञापन

अब किसानों के लिए जी का जंजाल नहीं बनेगी
विस भुलत्थ के कस्बा ढिलवां का गांव गौरे बनेगा नजीर
महेश कुमार
कपूरथला।
अब पराली की खाद, रोजगार और फसल पैदावार में कमाल करेगी। इससे जहां किसानों की सिरदर्दी दूर होगी, वहीं युवा आर्थिक विकास की ओर अग्रसर होंगे। जिला कपूरथला हलका भुलत्थ के कस्बा ढिलवां का गांव गौरे नजीर बनेगा। क्योंकि इस गांव में मनरेगा के तहत प्रोजेेक्ट लाकर जिला प्रशासन ने पराली से नदीप कंपोस्ट पिट (खाद) बनाने की शुरुआत एडीसी विकास अवतार सिंह भुल्लर ने की।
विज्ञापन

गांव गौरे में प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए एडीसी भुल्लर ने बताया कि पराली से तीन काम होंगे। पहला तो सूबे की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी पराली की उचित संभाल होने लगेगी। दूसरा इससे बनेनी वाली खाद फसल की पैदावार बढ़ाएगी और तीसरी सबसे अहम बेरोजगारों के लिए रोजगार देेगी। इसलिए पंजाब सरकार इस तरफ पूरी तरह से गंभीर है। जिससे सूबे की समस्याओं का समाधान इस प्रोजेक्ट से होने लगेगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक ढिलवां के गांव झल्ल ठीकरीवाल, रमीदी और फैजलाबाद, कपूरथला ब्लॉक के भवानीपुर, आरियांवाल, परवेज नगर, वरियांह दोनां, तलवंडी पाई, फगवाड़ा ब्लॉक के दरवेश गांव, नडाला ब्लॉक के तलवंडी कूका, खस्सण, बागड़ियां, सुल्तानपुर ब्लाक के शेखमांगा, कालरू, भागोबुढ्ढा में काम शुरू किया गया है। इससे जिले के सभी गांवों में प्रोजेक्ट के तहत काम किया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए 30, 315 फुट का छह फुट गड्ढा खोदने की जरूरत होती है, जिसमें पराली, गोबर और फसली अवशेष डालकर खाद तैयार की जा सकती है। अगर कोई पंचायत अपने गांवों में नदीप कंपोस्ट पिट बनाना चाहतीं हैं, वह एडीसी विकास के कार्यालय या अपने संबंधित ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी के साथ संपर्क कर सकती हैं। इस मौके पर डीडीपीओ अमरजीत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. रवेल सिंह, जगदीश सिंह, राजेश राय, विशाल अरोड़ा और कुलदीप सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें