फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेलमंत्री सोढ़ी और घुबाया की नाराजगी हुई दूर, मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलमंत्री सोढ़ी और घुबाया की नाराजगी हुई दूर, मिलाया हाथ
विज्ञापन

सोढ़ी लंबे समय से घुबाया से चल रहे थे नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। कांग्रेस हाईकमान द्वारा फिरोजपुर संसदीय हलके से शेर सिंह घुबाया को चुनाव मैदान में उतारने के बाद हलके के कांग्रेसियों ने घुबाया का विरोध शुरू कर दिया था, यही नहीं कई कांग्रेसी नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे भी दे दिए थे। घुबाया और खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के बीच काफी खींचतान भी चल रही थी। बुधवार को घुबाया अपने वर्करों के साथ सोढ़ी के निवास स्थान पहुंचे और सारे शिकवे दूर किए और गलतियों की माफी मांगी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कांग्रेस की जीत के लिए विचार-विमर्श किया।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को सोढ़ी ने अपने निवासस्थान पर प्रेसवार्ता कर कहा था कि घुबाया ने अकाली दल में रहकर दस साल तक कांग्रेसी वर्करों व कार्यकर्ताओं पर जुल्म किए हैं। ऐसे में नाराज कांग्रेसी घुबाया का प्रचार कैसे करेंगे, सोढ़ी ने कहा था कि घुबाया नाराज कांग्रेसी वर्करों व कार्यकर्ता को विश्वास में ले और माफी मांगें तो घुबाया का प्रचार और समर्थन किया जाएगा। खेलमंत्री सोढ़ी के इस बयान के बाद बुधवार को शेर सिंह घुबाया अपने साथ फिरोजपुर देहाती हलके की कांग्रेस विधायक के पति जसमेल सिंह लाडी और अपने वर्करों को साथ लेकर खेलमंत्री के निवास स्थान पहुंचे और गलतियों की माफी मांगी।
विज्ञापन

इस मौके पर खेलमंत्री सोढ़ी ने कहा कि फिरोजपुर में सभी कांग्रेसी एकजुट होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। इस मौके पर गुरदीप सिंह ढिल्लों, नसीब संधू, राजू साइयां वाला के अलावा अन्य कांग्रेसी वर्कर व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

घुबाया की एक मुसीबत हुई खत्म, दूसरी तैयार
सियासी जानकारों के मुताबिक घुबाया ने माफी मांग सोढ़ी को चुनाव प्रचार व समर्थन के लिए मना लिया है। जबकि जलालाबाद और फाजिल्का के दो वरिष्ठ नेता, जो मंत्री व विधायक रहे चुके हैं, अकाली दल में शामिल होने जा रहे हैं। उनके वर्कर व कार्यकर्ता अकाली दल में शामिल हो चुके हैं। इस प्रकार की चर्चा फिरोजपुर हलके में चल रही है।

फोटो संख्या-24एफजेडआरपी02जे
कैप्शन--फिरोजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी घुबाया व खेलमंत्री सोढ़ी के बीच में हुई दोस्ती के बाद एक साथ कांग्रेसी वर्करों के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें