फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गैर-हाजिर बीएलओज ने माफी मांग छुड़वाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से गैर-हाजिर बीएलओज ने माफी मांग छुड़वाई जान
विज्ञापन

विशेष बूथ कैंप में बीएलओज के गैरहाजिर रहने का मामला, डीसी ने जारी किये थे कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जिला प्रशासन के विशेष बूथ कैंप में गैरहाजिर रहने वाले बीएलओज ने माफी मांग कर अपनी जान छुड़वाई। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी बूथों पर 2 और 3 मार्च को विशेष कैंप लगाया गया था जिसमें 11 बूथ लेवल अफसर (बीएलओज) शामिल नहीं हुए थे। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि सभी बीएलओज ने माफी मांग कर अपनी गलती मानी है। उन्होंने कारण बताओ नोटिस में कहा था कि 4 मार्च का महाशिवरात्रि होने के कारण वह ड्यूटी पर नहीं आ सके थे। डीसी ने कहा कि सभी बीएलओज को अपनी गलती एहसास हुआ इसलिए उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिन बूथों पर बीएलओज गैरहाजिर थे उन सभी बूथों पर लोगों की सुविधा के लिए 5 मार्च को विशेष बूथ लेवल कैंप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल कैंप का आयोजन किया गया था, ताकि मतदाताओं को वोटर सूची में अपना नाम ठीक करवाने, नई वोट बनवाने और वोटर कार्ड में किसी भी तरह की तबदीली करवाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें