फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत
विज्ञापन

मलोट (मुक्तसर)। होली के दिन थाना सदर मलोट में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की खुद की बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई। थाना सदर के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया गांव भुंदड़ निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड जवान गुरमीत सिंह की बुधवार रात नाइट ड्यूटी थी। वीरवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह ड्यूटी दौरान कैंटीन में पानी पीने चला गया। वहां अचानक बंदूक की गोली चल गई, जो उसके जबड़े से होकर सीधे सिर से होती गुजरी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।गुरमीत सिंह करीब बीस वर्षों से होमगार्ड की ड्यूटी कर रहा था। उसकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। उसके दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें