फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद एसडीएम ने खुद टंकी पर चढ़ उतारे प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने टंकी पर चढ़कर उतारे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

डीसी ने दिया मीटिंग का आश्वासन, 25 मार्च से शुरू होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। अयोग्य लोगों को शाहपुर कंडी बांध में नौकरी दिए जाने का आरोप लगा बुधवार को मिनी सचिवालय की टंकी पर चढ़े विस्थापित परिवारों के 5 सदस्य 24 घंटे बाद नीचे उतर आए। शाहपुरकंडी बांध भूमि अधिग्रहण के विस्थापितों को मनाने के लिए वीरवार दोपहर एसडीएम अर्शदीप सिंह खुद टंकी पर चढ़े और विस्थापितों को मनाकर नीचे उतारा। विस्थापितों को नीचे उतारकर एसडीएम ने डीसी रामवीर से उनकी मुलाकात करवाई। डीसी के साथ मीटिंग में बांध प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। मीटिंग में डीसी रामवीर ने बांध विस्थापितों के आरोपों और मांगों के आधार पर अगली जांच 25 मार्च को करने के आदेश बांध प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें शाहपुरकंडी बांध के निर्माण के लिए जमीन देने वाले विस्थापित परिवारों को सरकार ने रोजगार का वायदा किया था। इसी वायदे के तहत हर विस्थापित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी है। लेकिन विस्थापित परिवारों का आरोप है कि बांध प्रशासन द्वारा योग्य परिवारों की बजाए अयोग्य लोगों को नौकरी दी जा रही हैं। गलत तरीके से भूमि के इंतकाल बनाकर बांध प्रशासन के अधिकारी अपने चहेतों को नौकरियां दे रहे हैं। इसी रोष के चलते बुधवार को विस्थापित परिवारों के पांच सदस्य दयाल सिंह, अरुण सिंह, दिलबाग सिंह, करण सिंह और समर सिंह जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। इसके बाद से एसडीएम और अन्य अधिकारी उन्हें मनाने में लगे हुए थे। लेकिन विस्थापित नीचे नहीं उतरे थे। बुधवार की रात टंकी पर बिताने के बाद एसडीएम वीरवार को उन्हें नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें