फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में किसानों ने दुध व सब्जी की सप्लाई रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठनों ने नाके लगा दूध व सब्जी की सप्लाई रोकी
विज्ञापन

फरीदकोट। किसान संगठनों के 10 दिवसीय आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिले के तमाम मुख्य मार्गों पर नाके लगाकर गांवों से आ रही दुध व सब्जी की सप्लाई को जबरन रोका और कई जगहों पर उसे सड़कों पर फेंक दिया। सुबह सादिक चौक सब्जी मंडी के समक्ष पहुंचे किसानों ने बाहर से आ रहे केंटर, ट्रैक्टर ट्राली रोक कर सब्जियों को सड़क पर बिखेर दिया। इसकी वजह से सब्जी मंडी के व्यापारियों और किसानों के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद किसान संगठनो के सदस्य शहर से बाहर चले गए और चहल रोड, कोटकपुरा रोड पर नाकेबंदी कर बाहर से किसी तरह की सब्जी मंडी में नही पहुंचने दी। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतीश ग्रोवर का आरोप है कि सरकार के इंतजाम न करने से उन्हें कोई खरीदार नही मिला, जिससे आढ़तियों ,व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें