साहिबजादा जुझार सिंह हाउस बना विजेता
जालंधर। एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में अंतर सदन फुटबॉल मुकाबले करवाए गए। इसमें साहिबजादा जुझार सिंह हाउस ने साहिबजादा अजीत सिंह हाउस को पराजित किया। दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में पेनल्टी किक्स में साहिबजादा जुझार सिंह हाउस ने जीत हासिल की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय खेलों के माहिर राजेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कार्यकारी प्रिंसिपल केएस रंधावा ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।