फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट सोल्जर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट सोल्जर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
विज्ञापन

जालंधर। सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसका आगाज ज्योति प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया गया। इस दौरान स्टेट कोऑर्डिनेटर गाइडेंस काउंसलिंग, पंजाब डॉ. श्रुति शुक्ला, आभा नागर, सीमा सोनी, डॉ. गुरजोत कौर, सोशल सर्विस में नरिंदर कौर को वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की ओर से ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा को विशेष रूप से सन्मानित किया गया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल आरईसी और नंगल करार खां ब्रांचों ने नारी शक्ति पर डांस, मॉडलिंग पेश की। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर जेसीआई जालंधर ग्रेस की अध्यक्ष जेसी नवजोत कौर, डायरेक्टर साक्षी आनंद, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी रीना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें