स्कूल को जाती सड़क बनाने का काम शुरू
मुक्तसर। गांव कोटली देवन स्थित सरकारी स्कूल में वीरवार को स्कूल को आने वाली सड़क के इंटर टाइल लॉक रोड बनाने का कार्य शुरू किया गया। इसका शुभारंभ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा सचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला ने किया। प्रिंसिपल प्रदीप कुमार मित्तल ने बताया कि स्कूल को आने-जाने वाला रास्ता कच्चा होने से अक्सर बरसात के दिनों में छोटे बच्चे गिर जाते थे। इससे विद्यार्थियों खासकर छोटे बच्चों को मुश्किलें हो रही थीं। अब सड़क बनने से विद्यार्थियों व आम लोगों की मुश्किलें हल होंगी। स्कूल प्रबंधकों की ओर से हनी फत्तनवाला को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान हरभगवान संधू सक्कांवाली, लेंड मार्गेज बैंक के डायरेक्टर गोबिंद सिंह, सरपंच सुखवंत सिंह, जसकरन सिंह, अजमेर सिंह, शमशेर सिंह और मनप्रीत सिंह धनौआ भी मौजूद थे।