लंबी दूरी की 11 रेलगाड़ियां रद्द, 125 देरी से चलीं
धुंध का प्रकोप बढ़ा, समय की पटरी से उतरी रेलगाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में धुंध का प्रकोप एक बार फिर बढने पर रेलगाडिय़ां समय की पटरी से उतर गई है। वीरवार को फिरोजपुर मंडल रेलवे की लंबी दूरी के साथ सवारी रेलगाड़ियां कई-कई घंटों की देरी से चलती दिखाई पड़ी। रेलवे प्रशासन द्वारा ज्यादा देरी से चलने वाली मंडल की 11 रेलगाड़ियों को वीरवार को रद्द रखा गया ताकि अगले दिन वह समय से अपने गंतव्य को रवाना हो सके। रेलगाड़ियों के देरी से चलने से यात्रियों को वीरवार को सुबह के समय पांच डिग्री सेल्सियस के तापमान में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
28 दिसंबर को रद्द रहने वाली रेलगाड़ियां
-15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस,
-15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस,
-14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस,
-14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस,
-12231 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस
-12232 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस,
-12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस,
-12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस,
-12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस,
-13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस,
-13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस,
29 दिसबंर को रद्द रहने वाली रेलगाड़ियां
- 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस,
- 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस,
- 13152 जम्मूतवी-कलकत्ता शियालदह एक्सप्रेस,
बदले समय से चलने वाली ट्रेनें
-14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना हुई,
-14732 फाज्लिका-दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित सयम से साढ़े पांच घंटे की देरी से रवाना हुई,
-11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई।