फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियनें भंग करने के विरोध में ट्रक आप्रेटर ने लगाई ट्रक को आग

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियनें भंग करने का विरोध, ऑपरेटर ने ट्रक ही फूंक दिया
विज्ञापन

जालंधर में भड़के ट्रक ऑपरेटरों ने नकोदर-मलसियां रोड एक घंटे जाम किया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कैप्टन सरकार की ओर से हाल में ही भंग की गई ट्रक यूनियनों का विरोध उग्र रूप धारण कर रहा है। कैप्टन सरकार के इस फैसले के खिलाफ बुधवार को महाराजा पैलेस के पास एक विरोध रैली की। सरकार के फैसले से गुस्साए एक ट्रक ऑपरेटर ने अपने ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया। यह ट्रक नकोदर के रहने वाले हमराज सिंह का बताया जा रहा है।
ट्रक ऑपरेटर इतने गुस्से में थे कि आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी आग लगे ट्रक के पास जाने नहीं दिया गया। इसके बाद सभी ट्रक ऑपरेटरों ने नकोदर-मलसियां रोड पर एक घंटे जाम लगा दिया। ऑल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि आज तो एक ट्रक ऑपरेटर ने अपने ट्रक को आग के हवाले किया है, अगर सरकार ने फैसला वापस न लिया तो 16 अगस्त को 5 और ट्रक आग के हवाले कर सरकार के फैसले का विरोध करेंगे। इसके अलावा उन्होंने 23 अगस्त को पंजाब हाईवे जाम करने की भी सरकार को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार आने से उन्हें उम्मीद थी कि सरकार ट्रक ऑपरेटरों को राहत देगी, लेकिन ट्रक यूनियनें भंग कर सरकार ने उनका धंधा चौपट कर दिया है। इस संघर्ष के चलते 4 अगस्त को सरकार की ओर से जारी इस नोटिफिकेशन की कापियां सूबे के सभी जिलों में जलाई जाएंगी। इसके बाद 10 अगस्त को सरकारी काम का पूरी तरह से बायकाट किया जाएगा। 16 अगस्त को जिले के अलग-अलग स्थानों पर 5 ट्रक फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ 18 अगस्त को सूबे के सभी डीसी दफ्तरों में धरने दिए जाएंगे। यही नहीं 23 अगस्त को पंजाब के सभी मुख्य हाईवे पर सुबह 11 से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाऐा। उन्होंने कहा कि सरकार की यह धक्केशाही व बर्दाश्त नही करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें