फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोबाइल फोन हैक कर 16 लाख रुपये ठगे

Wed, 31 Dec 2025 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। नेट बैंकिंग का पासवर्ड अपडेट करने के नाम पर एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर 16 लाख रुपये की साइबर कर ली गई। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोटकपूरा निवासी सोम नाथ गर्ग ने बताया कि उसके खाते की नेट बैंकिंग का पासवर्ड में समस्या आ रही थी। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। आरोपी ने खुद को बैंक के हेड ऑफिस से जुड़ा अधिकारी बताया और नेट बैंकिंग का पासवर्ड दोबारा जारी करने का झांसा दिया। आरोपी ने एक फॉर्म भरवाने के बहाने उसके बैंक खाते की डिटेल, उसका आधार नंबर समेत अन्य जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल हैक कर उसके एक्सिस बैंक के खाते में जमा एफडी को तुड़वा कर उसके खाते से करीब 16 लाख रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। सोमनाथ के अनुसार, खाते से पैसे निकलने के मैसेज मिलने पर उसे ठगी का पता चला। इस मामले में थाना साइबर क्राइम के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरांदित्ता सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें