जालंधर। स्थानीय डीएवी कालेज के समीप शीतल नगर के बाहर नहर में एक भ्रूण मिला है। शुक्रवार कीसुबह नहर में भ्रूण को सबसे पहले 10 वर्षीय पुष्कर नाम के बच्चे ने बहते देखा और अपनी मां सीमा को बताया कि नहर में कोई गुड़िया तैयार रही है। सीमा ने बताया कि उसे भी पहली नजर में लगा कि कोई गुड़िया पानी में बह रही है। सीमा ने बताया कि उसने एक डंडे की सहायता से उस गुड़िया को पलटा तो देखा कि यह एक छोटे बच्चे का भ्रूण है, जिसके तुरंत बाद उसने मोहल्ले में मामले की जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एडीसीपी हरप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।