पठानकोट। पठानकोट मोबाइल एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन प्रधान अमित नैयर और चेयरमैन राजीव महाजन की अध्यक्षता में किया गया। इसमें बिजली कटों की वजह से उद्योग जगत और व्यापार जगत में आ रही मुश्किलों पर रोष जताया गया। अमित नैयर ने कहा कि सरकार लोकहित के लिए बनाई जाती हैं, लोगों की हर जरूरी समस्या पहल के आधार पर हल करने के लिए होती हैं, लेकिन यहां बिजली कटों से व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। सभी ने पंजाब सरकार से मांग की कि रोजाना लगाए जा रहे बिजली कटों पर रोक लगाई जाए। चेयरमैन काला ने कहा कि व्यापारी समय पर टैक्स जमा करवाता है ताकि उसे सरकार द्वारा हर जरूरी सहूलियत मुहैया करवाई जा सके। प्रधान अमित नैयर ने कहा कि वह अपने शिष्टमंडल के साथ विधायक अमित विज से भी इस बारे में चर्चा करेंगे। इस मौके पर संस्थापक सदस्य अश्विनी गुप्ता, चेयरमैन राजीव महाजन, सीनियर वाइस प्रधान मनोज अरोड़ा, जनरल सेक्रेटरी संदीप, कैशियर संजीव अरोड़ा, पीआरओ सुमित महाजन, एपीआरओ विजय सैनी और सौरव महाजन उपस्थित थे।
फोटो:-6-बैठक में जानकारी देते मोबाइल एसोसिएशन पदाधिकारी।