होशियारपुर। आम आदमी पार्टी होशियारपुर की एक बैठक राज्य उपप्रधान एवं हलका होशियारपुर इंचार्ज संदीप सैनी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। सैनी ने कहा कि नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के कारण होशियारपुर शहर अति पिछड़े शहरों में पहले स्थान पर नजर आ रहा है। शहर के मोहल्लों में नगर निगम की ओर से बनाई जा रही सड़कों का सामान इतनी घटिया क्वालिटी का डाला जा रहा है कि आगामी एक बरसात में भी यह टिक नहीं पाएंगी। शहर में केंद्रीय मंत्री और एक राज्य मंत्री होने के बावजूद भी शहर की तरक्की के कार्य ठप पड़े हैं।
उन्होंने आरोप शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटें अभी कुछ समय पहले ही नई लगाई गई है, वह भी घटिया होने की वजह से ज्यादातर आपको बंद हो गईं। सैनी ने कहा कि जो सरकारें आम जनता को भ्रष्टाचार मुक्त सडक़ बिजली पानी नहीं दे सकती। उनसे और क्या आशाएं की जा सकती है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि विकास कार्यों की विजिलेंस जांच करवाई जाए । बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि अगर सरकार ने इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की तो पार्टी की तरफ से शहर में बहुत बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष अजय वर्मा, महासचिव पंजाब जसवीर सिंह परमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी पंजाब सतवंत सिंह सियान, उपप्रधान सरदार अजब सिंह, यूथ उपप्रधान यशपाल चेची शहरी यूथ प्रधान पवन सैनी मौजूद थे।