अबोहर। सरकारी अस्पताल में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के विरोध में किसान मजदूर मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी ने बुधवार को अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना लगाकर रोष जताया और कार्यमुक्त कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उक्त कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने संबंधी सरकारी अस्पताल की मैनेजमेंट, सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संघर्ष कमेटी के बीच लिखित में समझौता हुआ जिसे अस्पताल ने आज तक लागू नहीं किया। अगर अस्पताल प्रशासन ने कार्यमुक्त किए गए कर्मचारियों को दोबारा बहाल नहीं किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उसके बाद सभी धरनाकारियों ने विशाल झंडा मार्च निकाला और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। धरने में प्रधान नोपाराम, सचिव जरनैल सिंह, सर्बजीत सिंह, हरदीप सिंह, रामराज, राजकमल, महावीर सिंह, जगतार सिंह, जगत सिंह, कुलवंत किर्ती, जग्गा सिंह, महिंदर सिंह घल्लू, गुरमेज सिंह गेजी, अवतार सिंह, लाल चंद, पूर्ण सिंह संधू, रामराज और भूपिंदर सिंह मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।