फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक पहुंचेगा पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। लंबे समय से शहर में चर्चा का विषय बने 66 फुट रोड पर बने स्टर्लिंग फार्म हाउस का मुद्दा सीएम के दरबार तक पहुंच सकता है। वैसे यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर महिला आयोग तक पहुंच चुका है। फार्म हाउस मालिकों ने इलाका विधायक परगट सिंह को लिखित रूप में राणा गुरजीत सिंह व उसके रिश्तेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। इस शिकायत को सीएम तक पहुंचाने व उन्हें सीएम से मिलवाने की अपील भी की गई है। शिकायत में महिलाओं से हुई बदसलूकी, सड़क पर कब्जा करने आदि के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नीति सोनी, अदिति हंस व राजन चोपड़ा आदि ने विधायक परगट सिंह से मांग की है कि वह उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने का समय लेकर दें। शिकायत में यह भी कहा गया है कि राणा गुरजीत सिंह के दबदबे के चलते पुलिस जांच प्रभावित हो रही है। जांच को निष्पक्ष तौर पर करवाने व उनके फार्म हाउस को जाती सड़क पर किसी भी हाल में कब्जा नहीं करने दिया जाए। विधायक परगट सिंह ने उनकी शिकायत को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस मामले में कुछ दिन पहले इस फार्म हाउस के मालिकों की तरफ से कपूरथला से मौजूदा कांग्रेसी विधायक व पूर्व मंत्री राणा गुरजीत व उसके रिश्तेदार अमृतपाल सिंह पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने चुनावों में कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान सड़क कब्जाने की कोशिश की है। इस दौरान राणा गुरजीत की गाड़ी के नंबर का अवैध रूप से इस्तेमाल व राणा गुरजीत सिंह के निजी सुरक्षाकर्मी व कंपनी के वर्कर का मौके पर साथ होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें