फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइडल नहर पर नहाने गया युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। सुजानपुर में हाइडल नहर में डूब जाने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुजानपुर निवासी विशाल कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि युवक का शव हाइडल नहर से बरामद हुआ है। मृतक के भाई विकास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विशाल अक्सर नहर पर नहाने जाया करता था। शनिवार को भी विशाल नहर में नहाने गया था। शाम तक घर वापस नहीं आया। उन्होंने अपने स्तर पर ढूंढा तो भाई की बाइक नहर किनारे मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नहर किनारे मिली बाइक कब्जे में लेकर तलाश शुरू कर दी। युवक का शव सुजानपुर के हाइडल नहर में पौने में फंसी मिला। पिुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें