एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल व डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुलाकात को भी सवालों के घेरे में लिया है। यह मुलाकात फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने करवाई थी और दोनों को ( डेरा प्रमुख व अक्षय कुमार) को अपनी-अपनी फिल्मों की क्रमवार पंजाब सरकार व एसजीपीसी से हरी झंडी लेनी थी।
इस मुलाकात के बाद ही 24 सितंबर 2015 को डेरा प्रमुख को श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मिली और 25 सितंबर को उनकी फिल्म एमएसजी टू रिलीज की गई। इसके बाद 2 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग भी रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया। एसआईटी के अनुसार इंटेलिजेंस चीफ के तबादले के बारे में जब सुखबीर सिंह बादल व सुमेध सिंह सैनी से पूछताछ की गई थी तो दोनों ही एसआईटी को संतुष्ट नहीं करवा पाए।