फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ युवाओं ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

यूथ फोर्स क्लब के बैनर तले युवाओं ने की जोरदार नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। धार ब्लॉक के अधीन पड़ते गांव बधानी के युवाओं ने यूथ फोर्स क्लब के बैनर तले क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग उठाई गई।
युवा नेता राजेश टिंकू ने कहा कि क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब और जगह-जगह खुले अवैध अहाते जिला प्रशासन के नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान की पोल खोलते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार नशे जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने के लिए मुहिम चला रही है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व देश की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेलने के लिए क्षेत्र में अवैध शराब को धड़ल्ले से बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि देर रात अवैध शराब बेचने वाले निडर होकर निकलते हैं और अपने कार्य को अंजाम देते है। वहीं क्षेत्र में चल रहे अवैध अहाते भी जगह-जगह खोले गए हैं।
विज्ञापन

राजेश ने कहा कि अगर प्रशासन इन पर सख्ती से कारवाई करे तो इन असामाजिक तत्वों पर नकेल डाली जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द इन पर ठोस कार्रवाई करे नहीं तो फोर्स यूथ क्लब इन अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध मोर्चा खोलेगी। विकास शर्मा, अमन शर्मा, लक्की, दीप, कन्हैया, पंकज चौहान, नवनीश, अंशु धीमान, हैप्पी, राजन, तुषार मौजूद थे।
विज्ञापन

लोग पुलिस की मदद करें: थाना प्रभारी
थाना मामून कैंट प्रभारी हरप्रीत कौर ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहायता से ही अवैध शराब बेचने वालों पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने का लोगों को चाहिए कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध काम कोई भी व्यक्ति करता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे, ताकि पुलिस दोषियों पर कार्रवाई कर सके। उन्होंने लोगों से अवैध शराब बेचने वालों की सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें