फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचरन बराड़ ने सुनी पंचायतों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचरन बराड़ ने सुनी पंचायतों की मुश्किलें
विज्ञापन

मुक्तसर। कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हरचरन सिंह बराड़ सोथा ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर गांव सोथा, जम्मूआणा, गिद्दड़बाहा व मुक्तसर पंचायतों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बराड़ ने पंचायतों की विभिन्न मुश्किलों संबंधी अधिकारियों को तुरंत फोन कर हल करने के निर्देश दिए। हरचरन बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लोगों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करने को वचनबद्ध है। विकास कार्यों में कोई अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों के साथ जो वादे किए थे, उन्हें धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस में हर वर्ग के लोगों की मुश्किलों को बिना पक्षपात हल किया जाता है। इस मौके हंसा सिंह तख्त मलाणा, वजीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गोपी सराएनागा, पार्षद नीटा, रिक्की बराड़, गोल्डी किंग, चमकौर सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें