गांव सीरवाली में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
मुक्तसर। बाबा जीवन सिंह क्लब सीरवाली की ओर से दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हो गया है। जिसमें खिलाड़ी कबड्डी खेल में उम्दा प्रदर्शन कर वाहवाही लूट रहे हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ मौके आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जगदीप सिंह काका बराड़ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। खिलाड़ियों के साथ जान-पहचान करते हुए उन्होंने युवाओं से नशे से बच खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष जग्गा सिंह, चन्ना बराड़, लाडा बराड़, काकू बराड़, सरपंच कुलवंत सिंह, सुरजीत सिंह लुबानियांवाली, मनदीप सिंह, विसाखा सिंह, जतिंदर सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे।