लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को मिला पांचवां स्थान
जालंधर। वर्ल्ड के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट व यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिरैंक ने टॉप इंडियन यूनिवर्सिटी 2018 की रैंकिंग जारी की है। इस सूची में यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (डीयू नई दिल्ली) को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान दर्शाया गया है, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू पंजाब) को पांचवें नंबर पर घोषित किया गया है। एलपीयू को फेसबुक पर पसंद किए जाने के लिए विश्व की प्रथम 10 लोकप्रिय यूनिवर्सिटियों में शामिल किया गया है।