फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीएफ प्रशासन ने संदिग्ध हालात में घूमते 15 लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीएफ प्रशासन ने संदिग्ध हालात में घूमते 15 लोग पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी के सुरक्षा विभाग ने 15 व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा है। जिनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई बलजीत सिंह (रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट) और एएसआई सुरिंदर सिंह (क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच) ने आरसीएफ परिसर में गश्त के दौरान केंद्रीय विद्यालय-1 के करीब पांच, एएसआई गुलजार सिंह, एएसआई कुलदीप राय (रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट) ने आरसीएफ कांप्लेक्स एरिया और झील क्षेत्र में पांच और महाराजा रंजीत सिंह स्टेडियम के करीब पांच लोगों को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा। इन सभी से परिसर में प्रवेश करने का रेल प्रशासन की ओर से जारी प्रमाण पत्र मांगा, जिस पर वह कोई भी अधिकार पत्र पेश न कर सके और पूछताछ में आरसीएफ एरिया के किसी भी गेट पर इंदराज करवाना नहीं पाया गया। इसके बाद रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत गिरफ्तार कर इनके खिलाफ रेल सुरक्षा बल पोस्ट आरसीएफ में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें