फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पम्मा-ठाकुर के नशा वाकयुद्ध् में अब पम्मा के भाई सुक्खा कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पम्मा के भाई ने कांग्रेस नेता की खोली पोल
विज्ञापन

बोले, आरोप साबित हुए तो दोनों भाई सियासत छोड़ देंगे और सार्वजनिक तौर पर मांगेंगे माफी
पार्षद सुखविंदर सुक्खा ने कहा कि ठाकुर दास व उसके बेटे पर कई मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। कांग्रेस नेता ठाकुर दास गिल और हलका इंचार्ज अकाली दल एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा के बीच नशा तस्करी को लेकर शुरू हुए आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच अब पम्मा के छोटे भाई अकाली नेता व पार्षद सुखविंदर सिंह सुक्खा भी कूद पड़े हैं। सुक्खा ने मोहल्ला मेहताबगढ़ स्थित हवेली में प्रेस कांफ्रेंस करके ठाकुर दास गिल और उसके बेटे अमरजीत चट्ठा पर आरोप जड़े हैं। अकाली नेता जिया लाल नाहर, शिअद के आईटी विंग के इंचार्ज अमरदीप गुजराल के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खा ने कहा कि ठाकुर दास गिल ने जो आरोप उनके परिवार पर लगाए हैं, वह पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। इनका हकीकत से वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर पैदा करने के आरोप ठाकुर दास गिल साबित कर दे तो वह दोनों भाई सियासत छोड़ देंगे। सार्वजनिक तौर पर जलौखाना चौक में जनता से माफी मांगेंगे और कानूनी सजा के लिए तैयार रहेंगे। सुक्खा ने आरोप लगाते हुए कहा कि खुद ठाकुर दास गिल और उसके बेटे अमरजीत पर 11 चिट्टा व शराब बेचने, दड़ा सट्टा और कत्ल के मामले दर्ज हैं। अभी रविवार को ही थाना सिटी की पुलिस ने ठाकुर दास और उसके बेटे को 150 पेटी अवैध शराब के मामले में नामजद किया है। इस शराब बरामदगी के केस में पुलिस ने ठाकुर दास गिल पर मामला दर्ज किया है। इससे जगजाहिर हो जाता है कि मोहल्ले में नशा तस्करी के लिए कौन जिम्मेदार है। मोहल्ले में कई मौतें तो ठाकुर दास गिल की जहरीली शराब पीने से होती हैं, जिनका कहीं कोई रिकार्ड दर्ज नहीं है। उन्होंने ठाकुर दास गिल के परिवार पर भोली-भाली युवतियों को विदेश भेजने के नाम पर देह व्यापार में धकेलने के संगीन आरोप भी जड़े। जिसकी बाकायदा वीडियो क्लिप भी उनके पास है। वह पिछले 18 साल से नशे का कारोबार कर रहा है। दस साल अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी उन्होंने ठाकुर दास पर कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित तौर पर शिकायतें दी और अब कांग्रेस के शासन में भी पुलिस को ऐसे तस्करों की सूची दी, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस नेता ठाकुर दास गिल से संपर्क किया तो फोन किसी और ने उठाया और कहा कि ठाकुर दास गिल जालंधर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वह इस समय बात नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ठाकुर दास गिल का नाम भी पर्चे में शामिल
डीएसपी सब-डिवीजन सरबजीत सिंह ने कहा कि अवैध शराब की बरामदगी के मामले में ठाकुर दास गिल का नाम भी पर्चे में शामिल किया गया है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें