फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ट्रेनें रद्द, पांच के रूट बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ट्रेनें रद्द, पांच के रूट बदले
विज्ञापन

बाकी ट्रेनें चल रही आठ से दस घंटे देेरी से
फिरोजपुर।
भारत बंद के चलते रेल प्रशासन ने छह ट्रेनें रद्द की है और पांच ट्रेनों के रूट बदले हैं। इसके अलावा बाकी सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लगभग दस घंटे देरी से चल रही हैं।
सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों के चक्के जाम कर दिए थे। रेलवे ने सभी ट्रेनों को नजदीकी के स्टेशनों पर ही रूकवा दिया था, कई ट्रेनें स्टेशन से बाहर खड़ी थी।इससे यात्रियों को खानपान की समस्या का सामना करना पड़ा। उधर, डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि उनके डिवीजन से लगभग 120 ट्रेनें रोजाना चलती है, जो अपने निर्धारित समय से काफी देरी से अपने निश्चित स्टेशनों के लिए रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि डिवीजन में छह ट्रेनों को रद्द किया है, जिनमें अमृतसर-जयनगर (14650), नई दिल्ली-अमृतसर (12013), चंडीगढ़-अमृतसर (12241), जय नगर-अमृतसर (14673), अमृतसर-नई दिल्ली (12014) और अमृतसर-चंडीगढ़ (12242) शामिल हैं। इसके अलावा पांच ट्रेनों के रूट बदले हैं। बाकी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लगभग आठ से दस घंटे देरी से चल रही हैं। शाम छह बजे के बाद सभी ट्रेनों को अपने निश्चित स्टेशनों की तरफ रवाना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें