सेंट सोल्जर के छात्रों की प्लेसमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। वीएफएसग्लोबल चंडीगढ़ की ओर से एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन सेंट सोल्जर मेन कैंपस में किया गया। इसमें कंपनी के एचआर मैनेजर योगिता और क्लस्टर हेड तलविंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस प्लेसमेंट ड्राइव में सारे ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स बीबीए, बीसीए, होटल मैनेजमेंट इत्यादि ने भाग लिया। छात्रों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा कंपनी प्रोफाइल, काम करने के ढंग, वर्किंग कल्चर, प्लानिंग, कंपनी पॉलिसिस की जानकारी दी गई। एचआर मैनेजर ने बताया कि चुने गए छात्र 2 लाख प्लस इन्सेंटिव्स के वार्षिक पैकेज पर काम करेंगे। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनी ने जालंधर के लिए 6छात्रों का चयन ऑपरेशनल मैनेजर के रूप में किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने चुने गए छात्रों को बधाई दी।