फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम कर्मियों ने फूंकी सरकार और मैनेजमेंट की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकॉम कर्मियों ने फूंकी सरकार और मैनेजमेंट की अर्थी
विज्ञापन

सियासी आधार पर की गई बदलियां रद्द करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पश्चिमी जोन बठिंडा के आह्वान पर शुक्रवार को टेक्निकल सर्विसेज यूनियन मलोट मंडल के पावरकॉम कर्मचारियों ने मलोट में राज्य सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट की अर्थी फूंकी। इस दौरान कर्मचारियों ने सियासी आधार पर की गई बदलियां रद्द करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट और सरकार संघर्षरत जत्थेबंदियों के संघर्ष को दबाना चाहती है। लेकिन वह अपनी मांगें मनवा कर ही दम लेंगे। सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की शह पर पावरकॉम मैनेजमेंट जत्थेबंदी के नेताओं की सियासी आधार पर दूर दराज के क्षेत्रों में बदली कर रही है। जिसका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने मांग को दोहराते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही बदलियां रद्द नहीं की गईं तो 19 मार्च तक सभी जोनों में अर्थी फूंककर प्रदर्शन और रैलियां शुरू कर दी जाएंगी। 20 मार्च को अबोहर में विशाल जोनल स्तरीय धरना भी दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मुलाजिमों ने बकाया डीए की किश्तें देने, बंद पड़े सरकारी थर्मल चालू करने, पावरकॉम में पक्की और नई भर्ती करने, ठेकेदारी सिस्टम बंद करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें