फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी और दिल्ली से कटड़ा के बीच 2 नई रेलगाड़ियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित: 11 मार्च से शुरू होगी ट्रेन
विज्ञापन


वाराणसी और दिल्ली से कटड़ा के बीच 2 नई ट्रेन शुरू
पठानकोट। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद बिहार (दिल्ली) से कटरा के बीच (04401/04402) ट्रेन शुरु की है। आनंद बिहार से ट्रेन सोमवार व मंगलवार को चलेगी। आनंद बिहार से ट्रेन रात्रि 11 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:15 बजे पठानकोट कैंट से होते हुए दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी पर यही ट्रेन मंगलवार व शुक्रवार को रात 23:30 बजे आनंद बिहार के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात्रि (रेलवे अनुसार सुबह 2:35) बजे पठानकोट कैंट पहुंचने के बाद दोपहर 2:20 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा केलिए ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, 4 सेकेंड एसी, 13 स्लीपर व 4 जनरल क्लास के डिब्बे होंगे। ट्रेन 11 मार्च से शुरू होगी। इसी प्रकार वाराणसी से कटरा के बीच 11 मार्च से 04611/04612) नई ट्रेन शुरू की जा रही है। ट्रेन प्रत्येक रविवार को कटरा से रात 23:30 बजे चलने के बाद रात्रि 2:35 (रेलवे अनुसार सुबह 2:35) बजे पठानकोट कैंट पहुंचने के बाद दोपहर 1:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से यही ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6 बजे कटरा के लिए चलने के बाद अगले दिन सुबह 4:40 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी। कटरा में ट्रेन 9:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें