फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में जेसीबी पलटने से नीचे दब युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी में जेसीबी पलटने से नीचे दब युवक की मौत
विज्ञापन

मुक्तसर। सोमवार की देर शाम आई तेज आंधी के बीच बारिश में जेसीबी पर कार्य कर रहे एक युवक ने बचने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। जबकि उसके दो साथियों का बचाव हो गया। जानकारी अनुसार गांव थांदेवाला निवासी हरमन सिंह (17) पुत्र स्वर्गीय गोबिंद सिंह जेसीबी पर ड्राइवरी सीख रहा था। वह जेसीबी पर काम करने दोस्तों के साथ ही जाता था। बीते सोमवार की शाम को वह चड़ेवान रोड पर रत्न लाल के भट्ठे के पास जेसीबी पर काम कर रहे थे। शाम को जब बारिश के साथ तेज आंधी आई तो काम करते समय उनकी जेसीबी पलट गई। इस दौरान जेसीबी में तीन लोग मौजूद थे, लेकिन हरमन ने बचने के चक्कर में जेसीबी से पहले ही छलांग लगा दी। जिस कारण वह नीचे गिर गया और जेसीबी उसके उपर आ गिरी। घटना में हरमन की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और माता लोगों के घरों में कामकाज कर गुजारा करती है। उसका एक बड़ा भाई है जो मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें