फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की तरफ छोड़ा सौलह हजार क्यूसिक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


पाक की तरफ छोड़ा 16 हजार क्यूसिक पानी
पाक ने फाजिल्का से आगे अपने क्षेत्र में बना रखा है पक्का बांध
भारत से छोड़े पानी से प्रभावित होंगे पाक के कुछ गांव
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सतलुज दरिया (हुसैनीवाला हैड) में बढ़ते जलस्तर को देख पाकिस्तान की तरफ 16 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा है। पीछे बांध से छोड़ा गया पानी मंगलवार रात तक फिरोजपुर हुसैनीवाला हैड में पहुंचेगा। पाक की तरफ छोड़े पानी से पाक के कई गांव तो प्रभावित होंगे। साथ ही फाजिल्का व ममदोट के गांवों को भी नुकसान पहुंच सकता है। जानकारों का कहना है कि फाजिल्का से आगे पाक ने अपने क्षेत्र में पक्का बांध बना रखा है, ताकि पाक को भारत की तरफ से छोड़े पानी से ज्यादा नुकसान न पहुंच सके।
विज्ञापन

हुसैनीवाला हैड पर तैनात मुलाजिमों का कहना है कि दरिया में जलस्तर काफी बढ़ चुका है। पीछे बांध से पानी छोड़ा गया है, मंगलवार रात तक हुसैनीवाला हैड में पहुंचेगा, इसीलिए 16 हजार क्यूसिक पानी पाक की तरफ छोड़ा गया है। हैड से पानी नहीं छोड़ने से हुसैनीवाला बार्डर पर बसे गांवों को नुकसान पहुंच सकता था। एसडीएम अमित गुप्ता के अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को हुसैनीवाला हैड का दौरा कर दरिया में आ रहे पानी संबंधी जानकारी हासिल की। इसके अलावा गांव मुठियांवाली, निहाला लवेरा, बंडाला, गंदू किलचा, धीरा-धारा, दुलचीके, हुसैनीवाला, रुकने वाला का दौरा कर हुसैनीवाला बार्डर के आसपास बसे गांवों के लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए किए प्रबंधों का जायजा लिया। दरिया के किनारे बसे सभी गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए किश्तियों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


फोटो संख्या-25एफजेडआरपी01 जे
कैप्शन--फिरोजपुर हुसैनीवाला हैड (सतलुज दरिया) से पाक की तरफ छोड़ा गया पानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें