जिला प्रशासन 2 अगस्त शुरू करेगा हरियाली मुहिम
जालंधर। जिला जालंधर में हरियाली को ओर बढाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 2 अगस्त से सब डिविजन स्तर पर तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत एक विशेष हरियाली मुहिम शुरू की जा रही है। इस बारे में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि सब-डिविजन जालंधर 2 से शुरू होने वाली इस मुहिम के तहत निर्धारित स्थानों पर दिए गए समय पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सब-डिविजन स्तर पर इस मुहिम का नेतृत्व करेंगे।